- Hindi News
- यादगार बन गया इन्कम टैक्स का कल्चरल इवेंट
यादगार बन गया इन्कम टैक्स का कल्चरल इवेंट
पंजाबनाटशाला में सेंट्रल रेवेन्यू स्पोर्ट्स एंड कल्चरल बोर्ड की आर्गेनाइजिंग कमेटी की तरफ से आयोजित दो दिवसीय नार्थ जोन कल्चरल मीट-2014 के आखिरी दिन भी विभागीय लोगों ने अपनी बेहतरीन पेशकारियों से लोगों को मुग्ध किया। नाटशाला के संस्थापक जतिंदर बराड़ के सहयोग तथा
इन्कम टैक्स विभाग अमृतसर की मेजबानी में आयोजित इस समारोह के पहले दिन सोमवार को भी कल्चरल इवेंट हुए थे।
प्रोग्राम में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, जेएंडके, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली ने इसमें हिस्सा लिया। आज के प्रोग्राम में क्लासिकल ग्रुप डांस, ग्रुप डांस और वोकल तथा इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की पेशकारी हुई। समागम में बतौर मुख्य मेहमान कस्टम विभाग के कमिश्नर सुनील कुमार साहनी मौजूद हुए। कल्चर इवेंट के पेशकारियों का फैसला करने के लिए हरिंदर सोहल, रितु शर्मा, रश्मि नंदा और शम्मी शर्मा ने जज की भूमिका निभाई। मुख्य मेहमान ने पेशकारियों की सराहना की।
वीके गुप्ता इनकम टैक्स कमिश्नर अपील ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस मौके पर आर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन और कमिश्नर कमिश्नर योगेंद्र चौधरी (आईआरएस), एडिशनल कमिश्नर साड किदवई, डिप्टी कमिश्नर डॉ. तरनदीप कौर, रतिंदर कौर, असिस्टेंट कमिश्नर वीरेंद्र सिंह, डॉ. कंचन गर्ग, सुधीर खन्ना, हरमेश गर्ग, जीएल राणा, गुरध्यान सिंह, प्रमोद राम, रशपाल सिंह पलियाल, विकास कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
कस्टम विभाग के कमिश्नर सुनील कुमार साहनी को सम्मानित किया गया।