- Hindi News
- श्री गिरिराज सेवा संघ ने भगवान हनुमान जी को लगाए छप्पन भोग
श्री गिरिराज सेवा संघ ने भगवान हनुमान जी को लगाए छप्पन भोग
श्रीगिरिराज सेवा संघ और दुर्ग्याणा कमेटी के सहयोग से दुर्ग्याणा स्थित श्री बड़ा हनुमान मंदिर में 31वां भंडारा मंगलवार को लगाया गया। संघ की ओर से पूरे मंदिर को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसमें मंदिर के पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण से गोवर्धन पूजा भी की गई। इसके बाद शिवाला वीरभान के भक्तों की ओर से मेवों और खोए से भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू किए धार्मिक समारोह के दौरान भक्तों की ओर से हनुमान जी का कलियों और फूलों से भव्य शृंगार करके छप्पन प्रकार की मिठाइयों से भोग लगाए गए। शाम के समय प्रसिद्ध भजन गायक बनवारी लाल और अतुल अरोड़ा की ओर से अपने भजनों से भगवान का गुणगान किया गया। रात के समय संघ की ओर से आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर कमेटी के प्रधान सतपाल महाजन, राज कुमार वधवा, रमेश शर्मा, हरीश तनेजा, संजय मेहरा, राजेश खन्ना, संजय कपूर, सोमदत्त शर्मा, हरीश मेहरा, विजय मेहरा, प्रदीप ग्रोवर, विकास भल्ला, अनिल भाटिया, शिव कुमार, गुनीश कुमार, यशपाल शर्मा, राजीव ठाकुर आदि मौजूद थे।