- Hindi News
- ट्रैफिक नियम अपनाएं, खुद सुरक्षित रहें और बाकियों की ड्राइविंग भी सेफ बनाएं
ट्रैफिक नियम अपनाएं, खुद सुरक्षित रहें और बाकियों की ड्राइविंग भी सेफ बनाएं
आमआदमी पार्टी की पालिटिक्ल अफेयर्स कमेटी के मैंबर योगेंद्र यादव ने चमरंग रोड पर हुई मीटिंग में राजनीति के दावपेच के साथ-साथ पार्टी नेताओं को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। उनके साथ इस मौके पर पार्टी के नेताओं में नरिंदर सिंह वालिया, हरिंदर सिंह, मनजीत सिंह और सक्रिय कार्यकर्ताओं में रविंदर कुमार सुल्तानविंड, जगजीत सिंह जैंकी, हरमीत सिंह के अलावा सैकडों पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
इस मौके पर यादव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है, क्योंकि अगर आपको सड़क पर चलने का अधिकार संविधान की ओर से दिया गया हैं। इसके तहत कुछ नियम भी बनाए गए हैं जिनका पालन करके आप अपने आपको और दूसरों को सुरक्षित रख सकते है। आज जिस रफ्तार से सड़कों पर गाड़ियों की भागदौड़ लगी है ऐसा में अगर जरा सी भी चूक हो जाए तो यह जान के लिए खतरा साबित हो सकती है। थोड़ी सी लापरवाही आपको इतना नुकसान पहुंचा सकती है जिसकी आपने शायद कल्पना भी की हो। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट पहनना और मोबाइल फोन सुनना अच्छी बात है। इससे केवल आप ही सुरक्षित नहीं रहेंगे बल्कि सड़क पर दूसरे वाहन चलाने वाले भी सेफ होंगे। कुछ लोग नियमों का पालन करने में शान समझते हैं लेकिन जब कोई हादसा हो जाता है तो पछतावे के अलावा कुछ हाथ नहीं आता। इसलिए मेरी सभी से अपील है कि सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन करें।
इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एकमत से इस बात को दोहराया कि वह ड्राइविंग करते समय ट्रैफिक रूल्स का पालन करेंगे क्योंकि सुरक्षित ड्राइव से ही जीवन सुरक्षित है। लोगों का कहना था कि इसके अलावा दोपहिया वाहन चलाते समय वह हैलमेट का इस्तेमाल करेंगे क्योंकि ऐसा नहीं करने पर ज्यादातर हादसों में सिर पर चोट लग जाने से वह घातक साबित होती है। मीटिंग में इस बात पर भी जोर दिया गया कि ट्रैफिक नियम सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं बल्कि जिंदगी को बचाने के लिए जरूरी हैं।
आप नेता योगेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।