- Hindi News
- व्हीकल में कैपेस्टी से ज्यादा बच्चे बिठाए तो होगी कार्रवाई : डीसी
व्हीकल में कैपेस्टी से ज्यादा बच्चे बिठाए तो होगी कार्रवाई : डीसी
डीसीरवि भगत ने डीटीओ कंवलजीत सिंह कलसी को आदेश जारी कर दिए हैं कि स्कूली बच्चों को वाहनों में ठूंस कर ले जाने वाले ऑटो चालकों और बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही इसके लिए उन स्कूलों के प्रबंधकों को भी जिम्मेदार ठहराया जाए जो बार बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद ट्रैफिक नियमों का नहीं कर रहे हैं। आदेशों को लागू करवाने के लिए उन्होंने सभी स्कूल के प्रिंसिपलों की बैठक बुलाए जाने के भी आदेश दिए हैं।
डीसी ने दैनिक भास्कर की ओर से सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाए जा रहे महाभियान की सराहना की और यह आश्वासन दिया कि ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे।
वहीं मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने भी इस महाभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही है। ीसी ने कहा कि उनके ध्यान में आया है स्कूली बच्चों को ऑटो रिक्शा और बसों में ले जाने वाले चालक क्षमता से अधिक बच्चों को वाहनों में बिठा लेते हैं। जिस कारण हादसा होने का खतरा रहता है और बच्चे असुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन आदेशों को लागू करवाने के लिए लोक संपर्क विभाग के अधिकारियों को प्रचार करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि उनके द्वारा जारी किए गए आदेशों की कापियां पुलिस कमिश्नर कार्यालय, एसएसपी देहाती, एसडीएम, एडीसीपी ट्रैफिक, तहसीलदारों, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी के कार्यालय को भी बांट दी जाएं।
डीटीओ कलसी ने कहा कि हरेक स्कूल को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह अपने स्कूल में ट्रांसपोर्ट विंग बनाएं। जो स्कूल के साथ अटैच हुए वाहनों के कागजात चैक करें, यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्कूल में 15 सालों से अधिक पुराना वाहन हो, हरेक स्कूल वैन ड्राइवर के साथ क्लीनर भी हो, उसके कागजात पूरे हों, गाड़ी के बाहर स्कूल का नंबर लिखा हो। उसी वाहन के बाहर स्कूल का नाम लिखा हो जो तमाम शर्तों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि डीसी के आदेशों के अनुसार 17 दिसंबर के बाद सभी स्कूल प्रबंधकों की बैठक बुलाई जाएगी।