पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्रीकल्चर विभाग ने पकड़ी कीड़ेमार दवाओं की खेप

एग्रीकल्चर विभाग ने पकड़ी कीड़ेमार दवाओं की खेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्रीकल्चरविभाग ने अमृतसर में बेचने के लिए लाई जा रही कीड़ेमार दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। फिलहाल विभाग ने माल को अपने गोदाम में रख लिया है। उसकी सैंपलिंग के बाद तय होगा कि दवा नकली है या फिर असली।

जानकारी के मुताबिक यहां हाइड मार्केट में सप्लाई के लिए छोटे ट्रक में एक ब्रांडेड कंपनी की कीड़ेमार दवाएं लाई गई थीं। सूचना मिलने पर विभाग के एडीओ वरिंदरपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। चैक किया तो गाड़ी चालक के पास सिर्फ बिल थे। इसके बाद गाड़ी को रणजीत एवेन्यू स्थित खेती भवन लाया गया और माल उतार लिया गया। जिला मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉ. पीएस संधू ने बताया कि यह माल अबोहर से यहां लाया गया था। उनका कहना है कि उक्त कंपनी के अमृतसर में तीन डीलर हैं। विभाग को शक है कि कही ब्रांडेड कंपनी के नाम पर किसी आम कंपनी ने तो यह दवा तैयार नहीं की है। फिलहाल डॉक्यूमेंट मंगवाए जा रहे हैं और सैंपलिंग के बाद हकीकत का पता चलेगा।