पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईस का पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन जारी

जेईस का पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीमीटर टेंपरिंग मामले को लेकर बार्डर जोन चीफ इंजीनियर की ओर से सस्पेंड किए जेईस, लाइनमैन और सहायक लाइनमैनों की ओर से कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर के साथ मिलकर हाल गेट सिटी सर्किल में किए जा रहा प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।

कौंसिल के प्रधान कुलवंत सिंह और महासचिव अमरदीप सिंह ने बताया कि सिटी सर्किल के एसई चावला ने टेबल टॉक के जरिए मसला हल करने का न्यौता दिया, जिसे मानते हुए 5 सदस्यों की कमेटी बनाकर एसई से बात की गई। एसई ने सस्पैंड कर्मचारियों को बहाल करने की बात मान ली। परंतु कौंसिल ने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों के सस्पेंशन ऑर्डर रद्द नहीं किए जाते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। अमरदीप सिंह ने कहा कि बुधवार को पावरकॉम की अन्य जत्थेबंदियां भी प्रदर्शन में शामिल होंगी। इस मौके पर जेई रजवंत सिंह, सूखा सिंह, जगबीर सिंह, जेई अनिल कुमार, नवल किशोर, हरदेव सिंह, महिंदर पाल, नरिंदर पाल सिंह, जगतार सिंह, जोगा सिंह, बलजीत सिंह, इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, हरदेव सिंह, महबूब राय आदि मौजूद थे।

जेई बोले, जब तक सस्पेंशन ऑर्डर रद्द नहीं किए जाते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।