- Hindi News
- आरोपियों पर पहले से केस दर्ज हैं: बार एसो.
आरोपियों पर पहले से केस दर्ज हैं: बार एसो.
वकील बोले, बुधवार को आरोपी पकड़े गए तो बैठेंगे भूख हड़ताल पर
भास्करन्यूज | अमृतसर
गोल्डनव्यू रिजोर्ट में 3 दिसंबर को वकीलों के साथ हुए झगड़े के मामले में बार एसोसिएशन ने पूरे पंजाब में कोर्ट का बायकॉट और भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।
वकीलों ने साफ कहा कि पुलिस को दिया अल्टीमेटम बुधवार शाम को खत्म हो रहा है। शाम 3 बजे इस संबंधी प्रस्ताव पास किया जाएगा। बार एसो.के एक्टिंग प्रेजीडेंट बलविंदर सिंह गिल और सचिव मुकेश नंदा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में एडवोकेट अमित को आरोपी पीट रहे हैं और कुछ अज्ञात लोग उनका साथ दे रहे हैं। फुटेज में कहीं भी वकील नजर नहीं रहे। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है। लेकिन सियासी दबाव में गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। सौरव पर मकबूलपुरा थाने में मामला दर्ज है। वहीं सतिंदर महाजन पर भी केस दर्ज है। वकीलों ने भी पूरी फुटेज रिजोर्ट के मालिक से मांगी थी, जो नहीं दी गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, वरुण कुमार मेहता, अमित शर्मा, स्वर्णदीप सिंह, विशाल गुप्ता, गौतम मजीठिया, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।
बार एसोसिएशन के एक्टिंग प्रेजीडेंट बलविंदर सिंह गिल, सचिव मुकेश नंदा और अन्य।