पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजीठिया माल महकमे में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं: पवन

मजीठिया माल महकमे में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं: पवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। पंजाब सुधार सभा के महासचिव इंजि. पवनदीप शर्मा ने कहा कि माल विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से मांग की कि वह इस पर रोक लगाने के लिए सख्ती करें।

उन्होंने कहा कि मंत्री अगर भेष बदल कर वहां जाएं तो सारी सच्चाई सामने जाएगी। इंतकाल दर्ज करने के लिए 1500 रुपए, फर्द की नकल के लिए 200 रुपए लिए जाने के अलावा अन्य कामों में भी रिश्वत लिए जाना आम बात है। यदि कोई इंतकाल समय पैसे कम दे तो जानबूझ कर गलत एंट्री कर दी जाती है और संशोधन के लिए फिर से औपचारिकताएं पूरी करने को कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की बदनामी हो रही है। ऐसे मुलाजिमों की जायदादों की विजिलेंस से जांच करवाई जानी चाहिए। इंजि. पवन ने कहा कि यदि माल विभाग की कारगुजारी में सुधार नहीं हुआ तो सभा के पदाधिकारी स्टिंग ऑपरेशन करके भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रिश्वत लेने वालों को विजिलेंस के हवाले करेंगे।

पंजाब सुधार सभा के महासचिव इंजीनियर पवनदीप शर्मा ने कहा कि अगर महकमे की कारगुजारी में सुधार हुआ तो सभा स्टिंग ऑपरेशन कर पोल खोलेगी।