- Hindi News
- ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला ने दम तोड़ा
ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला ने दम तोड़ा
ट्रकचालक वीर सिंह ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मकबूलपुरा थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव वल्ला पट्टी फूलका निवासी मंगल सिंह ने बताया कि वह प|ी सुरिंदर कौर के साथ बाइक पर वल्ला की ओर जा रहा था। मकबूलपुरा मेहता रोड के पास ट्रक पीबी08बीजे-9135, जिसे वीर सिंह चला रहा था, ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी प|ी की मौके पर ही मौत हो गई।
पैदलजा रहे व्यक्ति को जीप से मारी टक्कर, मौत
थानाडिवीजन की पुलिस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जीप से टक्कर मारकर मारने के आरोप में जगदंबे काॅलोनी निवासी लवली शर्मा के खिलाफ दर्ज किया है। दशमेश नगर की सुदेश कुमारी ने बताया कि 7 दिसंबर को वह पति कर्म सिंह राणा के साथ पैदल ही विवाह समारोह से लौट रहे थे। वेरका चौक के पास जीप चला रहे लवली ने टक्कर मार दी।