पोल्ट्री फीड फैक्टरी से मजदूर लापता
लोहारकारोड स्थित पोल्ट्री फीड फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर लापता हो गया। फैक्टरी मालिक गुरबख्श सिंह बेदी ने इसकी सूचना थाना सदर को दे दी है। बेदी ने बताया कि चमन लाल निवासी बाबा बकाला उनके यहां पिछले 12 सालों से काम कर रहा है और फैक्टरी में ही रहता था। 6 सितंबर को वह बिना बताए चला गया। तलाश में उन्होंने उसके रिश्तेदारों के यहां भी छानबीन की मगर उसका कुछ पता नहीं चला।