पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम मशीनों में 26 लाख रु कम डालने के आरोप में दो पर केस

एटीएम मशीनों में 26 लाख रु कम डालने के आरोप में दो पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीपुलिस ने एटीएम मशीनों में 26 लाख 37 हजार रुपए कम डालने के आरोप में सिस कंपनी के दो कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार बताए जाते हैं।

सिस कंपनी के सहायक मैनेजर परमिंदर सिंह निवासी अमृतसर ने बताया कि उनकी कंपनी ने एटीएम में पैसे डालने का ठेका ले रखा था। कंपनी में कंवलजीत सिंह निवासी झामके और बलजिंदर सिंह निवासी तुड़ भी काम करते हैं। जांच के दौरान पता चला है कि दोनों लोगों ने 8 सितंबर को एटीएम मशीनों में 26 लाख 37 हजार रुपए कम डाले। घटना की सूचना उसने तुरंत कंपनी और पुलिस के उच्च अफसरों को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।