- Hindi News
- श्रीनगर में लापता हो गया अमृतसर की ममता का परिवार
श्रीनगर में लापता हो गया अमृतसर की ममता का परिवार
अमृतसर | जेएंडकेमें आई बाढ़ के कारण गुरु नानक पुरा निवासी ममता तुली के पति और बेटा जाने कहां खो गए हैं। आज आठ दिन हो गए हैं, उनका कोई अता-पता नहीं है।
ममता के पति अशोक कुमार तुली उर्फ रमेेश लाला श्रीनगर में कपड़े का कारोबार करते हैं। बेटा राजिंदर ज्वैलरी का कारोबार। ममता ने बताया कि काफी समय पहले परिवार ने वहां कारोबार शुरू किया था। वहां भी घर बना लिया। बड़ा बेटा अर्जुन उनसे अलग रहता है। बाढ़ की खबर मिलने पर उनसे छह सितंबर की शाम नौ बजे फोन पर संपर्क हुआ था। इसके बाद संपर्क टूट गया। अनजाने खौफ से सहमी ममता ने बताया कि तब से लेकर आज तक कहीं कोई भी पता नहीं लग सका है।