मेडिकल कॉलेज में न्यू कमर्ज की रैगिंग
तरनतारन | थाना सदर पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को पीटने के आरोप में पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पलविंदर कौर निवासी मलमोहरी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हरप्रीत सिंह निवासी बेगोवाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, ससुर गुरमिंदर सिंह, सास राजविंदर कौर उसे मायके से और दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। 28 जुलाई को आरोपियों ने अपने साथी दलजीत सिंह निवासी चट्ठे के साथ मिल उसकी पिटाई कर डाली। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
भास्कर न्यूज | अमृतसर
मेडिकलकॉलेज के बी-ब्लाक ब्वायज होस्टल में शुक्रवार रात कुछ सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स ने न्यू कमर्ज की रैगिंग की। जब स्टूडेंट्स ने इसका विरोध किया तो स्टूडेंट्स आपस में भिड़ भी गए। अंत में एंटी रैगिंग कमेटी के कुछ सदस्यों ने होस्टल में पहुंच स्थिति पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रात 2 बजे के करीब बी-ब्लाॅक होस्टल में रह रहे सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स ने न्यू कमर्ज के कमरों के दरवाजे खटखटाए और उन्हें बाहर आने को कहा। रात के समय इंट्रोडक्शन ले रहे सीनियर्स का जब विरोध किया गया तो सीनियर-जूनियर स्टूडेंट्स आपस में भिड़ भी गए। स्टूडेंट्स ने एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों को फोन करके इसकी जानकारी दी। जब कमेटी के सदस्य होस्टल में पहुंचे तो उन्होंने मामले को शांत किया। कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए जल्द ही कमेटी बिठाई जाएगी। तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉलेज ने 12 स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है और उन्हें क्लासेस और होस्टल में जाने की अनुमति नहीं है।