नविंदर सिंह बने कानूगो एसो. के प्रधान
रेवेन्यूकानूगो एसोसिएशन पंजाब की ओर से हुए चुनाव में सर्वसम्मति से नविंदर सिंह को जिला प्रधान चुना गया। शुक्रवार को कैनाल ऑफिस स्थित सदर कानूगो (एसके) ब्रांच में हुई बैठक दौरान प्रधान नविंदर सिंह ने बताया कि यह चुनाव दो सालों के बाद करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार पिछले आठ सालों से प्रधान के रूप में नियुक्त होते रहे हैं और अब नौवीं बार प्रधान के रूप में नियुक्त हुए हैं।
इस पद के योग्य समझते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी तनदेही से निभाएंगे। उनके अलावा एसोसिएशन के पदाधिकरियों की हुई नियुक्तियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें रणधीर सिंह खुजाला सीनियर उपप्रधान, रेशम सिंह ढिल्लों चिमयारी सचिव, जगसीर सिंह कैशियर, कुलविंदर सिंह खैहरा महासचिव, विपन कुमार, अशोक कुमार, जोगा सिंह और अमरीक सिंह उपप्रधान, अर्चना शर्मा ऑडिटर, हरमेश लाल प्रेस सचिव और रतन जीत सिंह को दफ्तरी सचिव के रूप में नियुक्त किया है।