- Hindi News
- स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में पानी का प्रदूषण रोकने पर दिया लेक्चर
स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में पानी का प्रदूषण रोकने पर दिया लेक्चर
अमृतसर |स्वामी सत्यानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी में खालसा कॉलेज के जूलॉजी विभाग की ओर से इको वाटर लिट्रेसी कैंपेन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य इलाके के लोगों को पानी के प्रदूषण और संभाल के बारे में जागरूक करना है। यह कार्यक्रम पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालॉजी चंडीगढ़ की सहायता से आयोजित किया गया। जीएनडीयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आदर्श पाल ने लोगों को पानी के प्रदूषण संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही पानी की संभाल के लिए रेन वाटर हारवैस्टिंग को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान चेयरमैन डॉ. आरके जोशी, डायरेक्टर डॉ. बलवंत सिंह, प्रिंसिपल डॉ. गुप्ता, जसजीत रंधावा, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. जोरावर सिंह आदि उपस्थित थे।