पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आएं समाज सेवी संस्थाएं : डीसी

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आएं समाज सेवी संस्थाएं : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के आदेशानुसार शनिवार को जिला प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए राहत सामग्री भेजी। डीसी रवि भगत ने बताया कि जिला प्रशासन ने राहत सामग्री भेजने के व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि दो जहाजों के जरिए 1.20 लाख हजार खाने के फूड पैकेट, 2700 कंबल और 3500 किलो सूखा राशन भेजा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता की जा रही है और सीएम बादल के आदेशानुसार ही जिला कचहरी स्थित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा किसी भी आपातकालीन स्थिति में दिए गए फोन नंबर 0183-2226161 और 2226262 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। बाबा बकाला के एसडीएम रोहित गुप्तानोडल ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। डीसी भगत ने समाज सेवी संस्थाओं को भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।