पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुख्यात ने चलाई पुलिस पर गोलियां

कुख्यात ने चलाई पुलिस पर गोलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गू हुआ फरार

भास्करन्यूज | अमृतसर

कुख्यातबदमाश जगजीत सिंह उर्फ जग्गू निवासी गुरदासपुर रविवार रात को थाना मजीठा पुलिस पर गोलियां चलाता हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी का पीछा किया और जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन वह बच निकला।

जबकि उसके साथ कार में मौजूद एक विदेशी महिला दिननाजा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अमृतसर की तरफ से रहा है। जिसे नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात को नाकाबंदी कर ली और गाड़ी में आते हुए आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने कार भगाते हुए पुलिस पर गोलियां चलाई शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस कर्मियों की ओर से भी गोली चलाई गई और आरोपी का पीछा किया गया। करीब चार किलोमीटर तक पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। इस दौरान भी आरोपी अंधेरे में गोलियां चलाता रहा। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को घेरा डाल लिया। इसी दौरान अंधेरा का फायदा उठाते हुए आरोपी अंधाधुंध गोलियां चलाता रहा और कार को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग निकला। इस दौरान पुलिस ने कार की चेकिंग की तो उसमें उक्त विदेशी महिला बैठी हुई थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया। महिला को अदालत में पेश रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच कर रहे थाना मजीठा के प्रभारी ने बताया कि आरोपी एक कुख्यात बदमाश है और पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश में है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है, ताकि जग्गू के बारे में कोई जानकारी मिल सके।