- Hindi News
- लूट पाट करने वाले गिरोह के तीन मैंबर पुलिस ने पकड़े
लूट-पाट करने वाले गिरोह के तीन मैंबर पुलिस ने पकड़े
राहगीरों को बनाते थे निशाना, 4 मोबाइल और एक एक्टिवा बरामद
भास्करन्यूज | अमृतसर
थानाकोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लूटपाट करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान करणदीप सिंह, लवप्रीत सिंह और रोहित राय निवासी सुल्तानविंड रोड के तौर पर हुई है। इनसे लोगों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद हुआ है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नरैण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लूट की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर छापामारी की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक्टिवा और मोबाइल फोन बरामद हुए हंै। आरोपियों ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों पर राहगीरों से मोबाइल, पर्स आदि छीन कर ले जाते थे।
आरोपियों के निशाने पर मुख्य रूप से महिलाएं रहती थीं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके साथ और कौन लोग शामिल हैं। उन्हें भी पकड़ा जा सके।