पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाॅकलेट का लालच दे बच्चे को बेचने जा रहा था बाबा

चाॅकलेट का लालच दे बच्चे को बेचने जा रहा था बाबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अमृतसर/जालंधर

अमृतसरके रहने वाले 12 साल के बच्चे को चाॅकलेट का लालच दे एक बाबा उसको बेचने के लिए रविवार को दिल्ली लेकर जा रहा था। जब बच्चे को इस बात का पता लगा, तो बाबे ने बच्चे को शोर मचाने के डर से उसको विधिपुर के पास ट्रेन से धक्का दे दिया।

सोमवार को होश में आने के बाद बच्चे ने अपने साथ आपबीती सुनाई। अमृतसर के शीतला मंदिर के पास रहने वाले सुमीत पुत्र कनईया ने बताया कि वह भीख मांगने का काम करता है। सुबह अमृतसर स्टेशन पर जब वो भीख मांग रहा था। तभी एक बाबा उसके पास आया और उसको खाने के लिए चाकलेट दी। सुमित ने बताया कि बाबे ने उसको कहा कि वह उसके साथ दिल्ली चले, वहां पर वह उसको खाने के लिए बहुत सारी चाकलेट देगा।

चाकलेट के लालच में सुमित बाबे के साथ ट्रेन में बैठ दिल्ली के लिए रवाना हो गया। बच्चे को जब बाबे पर शक हुआ, तो उसने बाबे को कहा कि हम कहां जा रहा है, जिस पर बाबे ने कहा की दिल्ली से वो उसको बाहर भेज देगा। सुमित ने कहा कि बाबा उसको बेचने के लिए लेकर जा रहा था, जब वो बाबे का विरोध करने लगा, तो बाबे ने डर के मारे विधिपुर फाटक के पास रुकी हुई ट्रेन से उसको धक्का दे दिया। जिसके बाद वो बेहोश हो गया, जब होश आया, तो वह जालंधर सिविल अस्पताल में था और डाक्टरों ने उसको बताया कि उसके सिर पर और मुंह पर 18 टांके लगे हैं। बच्चे का कोई भी पारिवारिक सदस्य अभी तक उसके पास नहीं पहुंच पाया है।