- Hindi News
- 3 लुटेरों से अकेला िभड़ता रहा गार्ड, एटीएम नहीं लूटने दिया
3 लुटेरों से अकेला िभड़ता रहा गार्ड, एटीएम नहीं लूटने दिया
तरसिक्कामें तीन लुटेरों ने मंगलवार रात को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) का एटीएम लूटने की कोशिश की। लेकिन वह नाकाम रहे। इसी दौरान लुटेरों का सामना कर रहे सुरक्षा गार्ड सविंदर सिंह के साथ मारपीट कर गंभीर जख्मी कर दिया। लुटेरों के पास तेजधार हथियार थे और वह लोग एटीएम तोडकर कैश ले जाना चाहता थे। लेकिन गार्ड की हिम्मत के कारण एटीएम लुटने से बच गया।
जानकारी के मुताबिक तरसिक्का में ओबीसी का एटीएम है। गत रात वहां पर सविंदर सिंह की ड्यूटी थी। देर रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश लुटेरे एटीएम में घुस गए। गार्ड ने तुरंत उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा। इस बात पर लुटेरों ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों के पास हथियार थे। जिसके साथ गार्ड के सिर और हाथों पर वार किया गया। इसके बाद लुटेरों ने मशीन को तोड़ने की कोशिश की। वह अपनी कोशिश करते रहे। लेकिन गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए दोबारा से लुटेरों का सामना किया और उन्हें बिना कैश लूटे ही भागने पर मजबूर कर दिया।
थाना तरसिक्का की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए लुटेरों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा गार्ड के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल जख्मी हुए गार्ड का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।