- Hindi News
- आज सिविल लाइन डुप्लीकेट कर्मपुरा की बिजली बंद रहेगी
आज सिविल लाइन डुप्लीकेट कर्मपुरा की बिजली बंद रहेगी
अमृतसर | लोहारका132 केवी बिजली घर से चलने वाले कर्मपुरा फीडर और सिविल लाइन डुप्लीकेट फीडरों में मरम्मत के चलते वीरवार सुबह 10 से 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। एसडीओ गगन भास्कर ने कहा कि इलाके पावरकॉम के 220 केवी लोहारका स्टेशन से चलने वाले इलाके कर्मपुरा आकाश एवेन्यू, भुल्लर एवेन्यू, निरंकारी काॅलोनी, सिल्वर इस्टेट, सिविल लाइन के इलाकों की बिजली बंद रहेगी। इसी तरह एसडीओ दिनेश गुप्ता ने बताया कि वेरका से चलने वाले कश्मीर एवेन्यू और पवन नगर में जरूरी मरम्मत के चलते सुबह 10 से 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।