- Hindi News
- गृहमंत्री का फर्जी दामाद पहले हैदराबाद में चलाता था ऑटो
गृहमंत्री का फर्जी दामाद पहले हैदराबाद में चलाता था ऑटो
खुदको गृहमंत्री राजनाथ सिंह का दामाद बताकर ऐशो आराम करने की चाह रखने वाले आरोपी गिरिराज को बुधवार को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को मंगलवार शाम को थाना सिविल लाइन पुलिस ने सीपीएस नवजोत कौर सिद्घू के राजनीतिक सलाहकार गौरव वासदेव की शिकायत पर गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान गिरिराज ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के बेगम बाजार का रहना वाला है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां बुजुर्ग है। पहले वह ऑटो चलाता था। इसी दौरान उसकी टांग टूट गई और वह हरिद्वार गया।
वहीं से उसने अमृतसर आने की योजना बनाई और रास्ते में नेट से जाना कि राजनाथ सिंह के दामाद का नाम गिरिराज है। फिर उसने नेट से भाजपा नेताओं के नंबर लिए और डॉ. सिद्धू को फोन कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह टीवी और फिल्मों में देख चुका था कि बड़े मंत्रियों के रिश्तेदारों की खूब सेवा होती है। इसलिए उसने यह सारा ड्रामा रचा।