- Hindi News
- पुलिस में पहचान होने का झांसा दे ठगे 4.85 लाख
पुलिस में पहचान होने का झांसा दे ठगे 4.85 लाख
झूठेकेस का डर देकर पुलिस अफसरों से जान-पहचान होने के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाले सुखदीप सिंह और सुखप्रीत सिंह को थाना झंडेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आर्मी से रिटायर सूबेदार गुरनाम सिंह के बेटे से 4.85 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.75 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।
एसएसपी देहाती जसदीप सिंह ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि करीब दो महीने पहले थाने के पूर्व प्रभारी बलवंत सिंह ने गांव संगतपुरा निवासी सूबेदार गुरनाम सिंह को थाने में बुलाकर कहा कि उसके बेटे बिक्रमजीत सिंह के बारे में सूचना है कि वह लूट-पाट और नशा तस्करी का धंधा करता है। इसके तहत उसे थाने में पेश किया जाए, ताकि वह उससे पूछताछ कर सके। इस बात से गुरनाम सिंह सहम गया और इस संबंधी पंचायत सदस्य सुखप्रीत सिंह के साथ बात की। इस पर सुखप्रीत ने कहा कि वह अपने दोस्त सुखदीप सिंह के साथ बात करेगा। उसकी पुलिस अफसरों के साथ जान-पहचान है।
इसके बाद दोनों आरोपियों ने पैसे ठगने की योजना बना ली और सूबेदार को आकर कहा कि उसके बेटे को केस से बचाने के लिए पांच लाख रुपए लगेंगे। अगर वह गिरफ्तार हो गया तो एक साल तक जमानत भी नहीं हो पाएगी। इसी के तहत गुरनाम सिंह ने अपने रिश्तेदारों से 2.95 लाख इकट्ठे कर आरोपी को दे दिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने और पैसे देने के लिए कहा।
सूबेदार गुरनाम ने 1.90 लाख और दे दिए। पैसे लेकर आरोपियों ने सूबेदार की बात तक सुननी बंद कर दी। वह जब भी आरोपियों से पुलिस अधिकारियों से मिलवाने के लिए कहते तो वह बात को टाल देते। काफी दिन बीत जाने के बाद जब आरोपियों ने कुछ किया तो सूबेदार ने पुलिस में जाकर शिकायत कर दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे 4.75 लाख रुपए भी बरामद कर लिए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे 4.75 लाख रुपए भी बरामद कर लिए।