- Hindi News
- पार्षद की गिरफ्तारी होने पर पुलिस चौकी घेरी
पार्षद की गिरफ्तारी होने पर पुलिस चौकी घेरी
शराबतस्करी के आरोप में नामजद अकाली पार्षद सुखबीर सिंह सोनी को गिरफ्तार करने की मांग लेकर भाजपा वर्करों और इलाका वासियों ने कोट खालसा चौकी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद एसीपी अमनदीप सिंह के भरोसे के बाद धरना खत्म किया गया। पुलिस ने आश्वासन दिलवाया कि आरोपी को रविवार रात तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं भाजपा जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो वह फिर प्रदर्शन करेंगे।
शनिवार रात को अकाली पार्षद सुखबीर सिंह सोनी के कारिंदे इलाके में शराब बेच रहे थे। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पार्षद के गोदाम से 30 पेटी शराब बरामद हुई थी। थाना छेहर्टा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है, लेकिन पार्षद मौके से भाग निकला।
चौकी के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को इंस्पेक्टर हरीश बहल ने समझा कर शांत किया।