- Hindi News
- \"इस बार भी पहले हमला करवाने वालों ने चलवाई होंगी गोलियां\'
\"इस बार भी पहले हमला करवाने वालों ने चलवाई होंगी गोलियां\'
कश्मीरएवेन्यू से अपनी कार में सवार होकर रहे एडवोकेट विनीत महाजन पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दो गोलियां उनकी कार पर लगी है। गोली चलने से महाजन के सुरक्षा कर्मी तुरंत कार से बाहर निकल आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस कमिश्नर को दे दी गई।
एडवोकेट महाजन ने बताया कि वह शाम करीब सात बजे अपने इनोवा कार में बैठ कर घर से अपने होटल आशीर्वाद रहे हैं। वह कश्मीर एवेन्यू की गली से गुजर रहे थे कि पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार करीब चार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने पर वह कार के अंदर ही सीट के साथ नीचे की तरफ झुक गए। इतने समय दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने कार से बाहर निकल कर आरोपियों का पीछा करना चाहा तो गोली चलाने वाले तुरंत भाग निकले। उन्होंने बताया कि दो गोलियां उनकी कार की बैक साइड पर लगी है। उन पर किसने गोली चलाई, इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं।
उन्हें शक है कि जिन लोगों ने पहले दो बार उन पर हमला किया है। उन्हीं की ओर से इस बार भी उन्हें डराने के लिए यह कार्रवाई की है, ताकि वह डर कर कोर्ट में चल रहे अपने केसों को वापस ले लें।
एडवोकेट विनीत महाजन ने कहा कि उन्होंने आरोपियों का पीछा करना चाहा, लेकिन वे भाग निकले।