- Hindi News
- \"भगतांवाला में नहीं लगने देंगे सॉलिड वेस्ट प्लांट\'
\"भगतांवाला में नहीं लगने देंगे सॉलिड वेस्ट प्लांट\'
मुख्यसंसदीय सचिव इंदरबीर सिंह बुलारिया के भरोसे के बाद भगतांवाला डंप को लेकर पिछले 42 दिनों से धरना दे रहे लोगों ने इस धरने को समाप्त कर दिया है। बुलारिया ने कहा कि वह किसी कीमत पर भगतांवाला डंप में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए भले उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों देनी पड़े। बुलारिया ने तो यहां तक कह दिया कि इसके लिए यदि उन्हें जेल भी क्यों जाना पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि यहां पर किसी को कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।
बुलारिया ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, जनता के प्यार और सहयोग के कारण हैं। इसलिए वह जनता की हरेक मांग को पूरा करना उनका फर्ज है। एक सवाल के जवाब में बुलारिया ने कहा कि तो क्या हुआ यहां पर सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट को लगाने के लिए सभी विभागों ने मंजूरी दे रखी है। ऐसे तो राजस्थान और पंजाब में न्यूक्लियर प्लांट लगाने की भी अप्रूवल मिल चुकी है, जबकि जनता के विरोध के चलते इस प्लांट को नहीं लगने दिया गया। ठीक इसी तरह भगतांवाला डंप को लेकर भी जनता में भारी रोष है, इसलिए यहां पर प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा।
इस जगह पर पार्क या स्टेडियम बनाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद पवन खजूरिया, हरमिंदर कौर शाम, दलबीर सिंह ममणके, अमरीक सिंह लाली, दलबीर कौर, दीपक महाजन, जय इंदर सिंह आदि मौजूद थे।
बुलारिया ने कहा कि पहले पड़े कूड़े को पीछे धकेल कर इसे नीचे बिठा कर इस पर मिट्टी डाली जाएगी। फिर इस जगह पर पार्क या स्टेडियम बनाया जाएगा।