- Hindi News
- होलसेल कैमिस्ट आज बंद रखेंगे अपनी दुकानें
होलसेल कैमिस्ट आज बंद रखेंगे अपनी दुकानें
अमृतसरकैमिस्ट एसो. ने सेल टैक्स विभाग की अधिकारी हरदीप कौर भांवरा और मनजीत सिंह पर बेवजह कैमिस्टों को परेशान करने का आरोप लगाया है और इसी के विरोध में सोमवार को एसो. ने कटड़ा शेर सिंह स्थित होल सेल दवाओं की मार्केट बंद रखने का फैसला किया है। एसो. के चेयरमैन अनूप बिट्टा और प्रधान राजेश सोई ने कहा कि पिछले एक माह से सेल टैक्स विभाग के इंफोर्समेंट विभाग की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं भांवरा का कहना है कि दवाओं पर प्रिंटेड कीमत 110 रुपए है और इनके पास बिल 15 रुपए का है। इसलिए कहीं कहीं गड़बड़ी का अंदेशा साफ दिखाई दे रहा है। यह दवा विक्रेता उन्हें वेरीफिकेशन नहीं करवा रहे हैं।
बिट्टा और सोई ने कहा कि कई कैमिस्टों का माल लुधियाना से आता है, इसे जालंधर में ही पकड़ा जा रहा है। इनमें से कई दवाएं जीवनरक्षक होती हैं, जो निर्धारित तापमान में रख पाने के कारण खराब हो रही हैं। पिछले एक महीने से पकड़े गए सामान को भी रिलीज नहीं किया जा रहा है, जबकि इन तमाम दवाओं का बिल कैमिस्टों के पास मौजूद है। इनका कहना है कि सेल टैक्स अफसर हरदीप भांवरा ने उन्हें बिल दिखाने के लिए शनिवार 13 दिसंबर को जालंधर बुलाया गया था। जब वह वहां गए तो मैडम भांवरा उन्हें नहीं मिली। उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस धक्केशाही के विरोध में सोमवार को दवा मार्केट बंद की जा रही है। यदि विभाग ने अपने रवैये को नहीं बदला तो पूरे पंजाब में दवा विक्रेता हड़ताल कर देंगे।
वहीं भांवरा ने कहा कि उन्होंने जो दवाएं पकड़ी हैं उनपर प्रिंट रेट तो 110 रुपए है, लेकिन कैमिस्ट जो बिल उन्हें दिखा रहे हैं वह 15 रुपए का है। इतना बड़ा अंतर कहीं कहीं गड़बड़ी को दर्शाता है। रही शनिवार को कैमिस्टों से मिलने की बात तो उन्हें डीसी रवि भगत ने कोई जरूरी काम निपटाने के आदेश दे दिए थे। इसलिए वह दवा व्यापारियों को नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि अब वह जालंधर में मंगलवार को उपलब्ध रहेंगी। कैमिस्ट उनके मंगलवार को संपर्क कर सकते हैं।
दवा व्यापारियों का तर्क
पंजाबकैमिस्ट एसो. के महासचिव सुरिंदर दुग्गल ने भांवरा द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में कहा कि जेनरिक मेडिसन के प्रिंट रेट और होलसेल रेट में काफी फर्क होता है। जेनरिक मेडिसन की कीमतों का फैसला केंद्र सरकार ने करना है। किसी भी दवा का