पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेशी पर आया हवालाती भागा एसआई समेत तीन गिरफ्तार

पेशी पर आया हवालाती भागा एसआई समेत तीन गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। पेशी के दौरान नशा तस्कर जोगा सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लापरवाही के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, हेड-कांस्टेबल गुरनाम सिंह और गुरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। तीनों पर आरोप है कि इन्होंने हवालाती की गार्द में चूक की है और इससे वह मौका पाकर भाग निकला। उक्त तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ केस दर्ज थे।

जानकारी के मुताबिक थाना खिलचियां पुलिस ने कुछ महीने पहले ही उक्त तस्कर को 520 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे स्थानीय केन्द्रीय जेल में रखा गया था और शनिवार को उसे कचहरी में पेशी के लिए लाया गया। जोगा सिंह की जज नवरीत कौर की अदालत में पेशी थी। दोपहर के समय हवलदार गुरनाम सिंह जोगा सिंह को हथकड़ी लगा कर बख्शी खाने ले गया। वहां पर बैठे मुंशी गुरदेव सिंह ने गुरनाम को सम्मन देते हुए कहा कि वह जोगा सिंह को उसके पास बैठा दे और यह सम्मन अदालतों में देकर आ जाए।
मुंशी के कहने पह गुरनाम सिंह चला गया और थोड़ी देर के बाद वापस लौटा तो देखा कि जोगा सिंह वहां पर नहीं था। जो मौका पाकर भाग निकला था। इस बारे में गुरनाम ने मुंशी गुरदेव से बात की तो उसने जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। मामले संबंधी तुरंत पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने मुंशी गुरदेव, गार्द में आए गुरनाम सिंह और ओवरऑल सुरक्षा की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।