अमृतसर। हाई क्वालिटी की मशीनें बेचने का झांसा देकर 44 लाख रुपए की ठगने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने ब्यूटी एवेन्यू के पंकज अरोड़ा उर्फ बिल्लू, हर्षिल अरोड़ा और अर्शित अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत में ग्रीन एवेन्यू निवासी राजबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने एंब्रायडरी का काम शुरू करने के लिए मशीनें खरीदनी थी। आरोपियों ने उन्हें मशीन दिलवाने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि उच्च क्वालिटी की मशीनें उन्हें लाकर दे सकते हैं। बदले में उनसे 44.43 लाख रुपए भी ले लिए और बहुत बुरी किस्म की मशीनें दे दीं। काफी समय बाद भी आरोपियों ने उन्हें अच्छी मशीनें नहीं दी और उनके साथ धोखाधड़ी की गई।