पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल कॉलेज की स्वाइन फ्लू टेस्टिंग लैब को मिली मान्यता

मेडिकल कॉलेज की स्वाइन फ्लू टेस्टिंग लैब को मिली मान्यता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज में बनी स्वाइन फ्लू टेस्टिंग लैब ने विश्व सेहत संगठन के साथ एमओयू साइन कर लिया है। गुरु नानक देव अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की मुखी डॉ. पुष्पा ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। इसके एमओयू के बाद अब मेडिकल कॉलेज में बनी स्वाइन फ्लू लैब में किए गए टेस्ट भी मान्य हो गए हैं।

डॉ. सुजाता ने बताया कि पंजाब में स्वाइन फ्लू की जांच अभी तक पीजीआई में ही हो रही थी, लेकिन अब यह सुविधा अमृतसर मेडिकल कॉलेज में भी उपलब्ध होगी। स्वाइन फ्लू की जांच में प्रयोग होने वाली किट्स के आॅर्डर भी कर दिए गए हैं। पूरी आस है कि एक हफ्ते में यह लैब पूरी तरह से फंग्शनल हो जाएगी। जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. राजू चौहान ने बताया कि पहले सेंपल जांच के लिए पीजीआई जा रहे थे। इस लैब के शुरू होने पर एक तो सैंपलों को पीजीआई नहीं ले जाना पड़ेगा, ऊपर से रिपोर्ट भी एक ही दिन में सामने जाएगी।