- Hindi News
- अमृतसर तरनतारन में हंै 477 पोस्ट ऑफिस, सभी में स्पीड पोस्ट सुविधा
अमृतसर-तरनतारन में हंै 477 पोस्ट ऑफिस, सभी में स्पीड पोस्ट सुविधा
अमृतसर| जिलाअमृतसर और तरनतारन में दो बड़े पोस्ट ऑफिस हैं। अमृतसर में जहां जनरल पोस्ट ऑफिस है, वहीं तरनतारन में हैड पोस्ट ऑफिस है। इनके अंतर्गत 90 सब पोस्ट ऑफिस हैं और 387 ब्रांच पोस्ट ऑफिस हैं। जिसके चलते पोस्ट ऑफिस की सुविधा हर गांव तक पहुंचती है। यह नेटवर्क किसी भी कोरियर कंपनी से बहुत ज्यादा बड़ा है। हर पोस्ट ऑफिसेज में स्पीड पोस्ट की सुविधा दी जाती है। लोग जीपीओ और एचओ में, जहां सुबह 9 से शाम 7 बजे तक स्पीड पोस्ट करवा सकते हैं, वहीं अन्य छोटे पोस्ट ऑफिसेज में यह सुविधा सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक उपलब्ध होती है।