पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अाप’ के विजय जुलूस पर भारी पड़ी धड़ेबंदी

‘अाप’ के विजय जुलूस पर भारी पड़ी धड़ेबंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की रिकार्ड तोड़ जीत के जश्न में जिला इकाई की धड़ेबंदी लोगों की नजरों से छिपी नहीं रह सकी। मंगलवार को दिल्ली चुनावों के नतीजों वाले दिन जैसे ही पार्टी उम्मीदवारों की जीत के परिणाम आने शुरू हुए दूसरे शहरों के साथ-साथ अमृतसर में भी जश्न का दौर शुरू हो गया। कहीं ढोल की थाप पर पार्टी वर्करों ने जमकर ठुमके लगाए तो कहीं लड्डुओं से लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। लेकिन पार्टी की यह जीत भी जिला इकाई में चल रही धड़ेबंदी को उजागर होने से रोक नहीं सकी।

पिछले कुछ समय से पार्टी की प्रदेश डिसिप्लिनरी कमेटी के चेयरमैन डाॅ. दलजीत सिंह और पार्टी के स्टेट स्पोक्समैन हरिंदर सिंह के बीच चल रही कशमकश जीत के इस मौके पर एक बार फिर खुलकर सामने गई जब दोनों गुटों के लोगों ने जीत को अलग-अलग सेलीब्रेट किया। मंगलवार को नतीजे आने पर जहां हरिंदर सिंह और उनके समर्थकों ने नेहरू शापिंग काम्प्लेक्स में जीत का जश्न मनाया, वहीं डाॅ. दलजीत सिंह के नेतृत्व में आप के वालंटियरों ने शहर में विजयी जुलूस निकाला। मंगलवार को डाॅ. सिंह की ओर से निकाले गए जुलूस के जवाब में हरिंदर सिंह और उनके समर्थकों ने बुधवार को विजयी जुलूस निकाला, जो नेहरू शापिंग कांप्लेक्स से शुरू होकर जलियांवाला बाग, दरबार साहिब अौर दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेक कर वापस नेहरू शापिंग काम्प्लेक्स पर खत्म हुआ। इस मौके पर मौजूद वर्करों ने केजरीवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और पंजाब के चुनावों में पार्टी की जीत को अपनी अगली मंजिल बताया।

हरिंदर सस्पैंड हैं, बहाल होकर ही बात करें : डॉ. दलजीत

डाॅ.दलजीत सिंह से इस बारे में पूछने पर उनका कहना था कि पार्टी की जीत का समाचार मिलने के बाद उन्होंने विजयी जुलूस निकालने का फैसला लिया, जो सबको मान्य था। कुछ लोग जानबूझकर ड्रामेबाजी कर रहे हैं, जिन्हें मैं गंभीरता से नहीं लेता। हरिंदर सिंह को पार्टी से सस्पेंड किया हुआ है। वह पहले बहाल हो जाएं, फिर कोई बात करें।

डॉ. दलजीत को मिस गाइड कर रहे कुछ लोग : हरिंदर सिंह

उधरहरिंदर सिंह से अलग-अलग विजय जुलूस निकालने के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि जिला इंचार्ज होने के नाते उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सलाह से बुधवार विजयी जुलूस निकालने का ऐलान किया, जबकि डाॅ. दलजीत ने ऐन मौके पर विजयी जुलूस निकालने का फैसला लिया। पार्टी से निकाले हुए कुछ लोग डाॅ. दलजीत सिंह को मिस गाइड कर रहे हैं।

हरिंदर सिंह और उनके समर्थकों ने बुधवार को विजयी जुलूस निकाला, जो नेहरू शापिंग कांप्लेक्स से शुरू होकर जलियांवाला बाग, दरबार साहिब अौर दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेक कर वापस नेहरू शापिंग काम्प्लेक्स पर खत्म हुआ।