- Hindi News
- ट्रैफिक अलर्ट बटाला रोड सुबह8 से रात 8 बजे तक सड़क में रुकावट
ट्रैफिक अलर्ट- बटाला रोड सुबह8 से रात 8 बजे तक सड़क में रुकावट
अमृतसर | सेलिब्रेशनमॉल से वेरका रेलवे फाटक तक बीआरटी सिस्टम के लिए बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड के कारण बटाला रोड पर सारा दिन ट्रैफिक में रुकावट रहती है। मेन रोड बंद है, केवल दोनों ओर की सर्विस लेन खुली हैं। इसलिए अगर आपको बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू की ओर से जाना है तो फतेहगढ़ चूड़ियां रोड या मजीठा रोड बाइपास से जाएं या फिर एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर अमृतसर गेट पर पहुंच कर वेरका बाइपास का रास्ता पकड़ें।