पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल में दोबारा शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा

सिविल अस्पताल में दोबारा शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | सिविलअस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डोली के रिजाइन के बाद बंद हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा दोबारा शुरू हो गई है। तकरीबन दो माह तक बंद रहने के बाद यह सुविधा दोबारा गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई है। सरकारी जॉब छोड़ चुकी डॉ. डोली एक बार फिर आउटसोर्सिंग के जरिए सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही डॉ. एएस विर्क भी अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। एसएमओ डॉ. हरदीप सिंह घई ने बताया कि डॉ. डोली के जाने के बाद गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में दी जाने वाली अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई थी। जिस कारण उन्हें बाहर प्राइवेट सेंटरों का रुख करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में रजिस्टर्ड गर्भवती महिलाएं एक बार फिर अल्ट्रासाउंड की मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।