- Hindi News
- आरोपियों की खबर देने वाले को मिलेंगे 50 हजार
आरोपियों की खबर देने वाले को मिलेंगे 50 हजार
अजनाला | कस्बेके गांव दियाल भड़ंग के पंजाब नेशनल बैंक में हथियारों के बल पर हुई 21 लाख रुपए की लूट के मामले में जिला देहाती पुलिस बुधवार को छापेमारी करती रही, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
दूसरी तरफ मामले में आरोपियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। एसएसपी ऑफिस से मिले आदेश के अनुसार जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान छिपा कर रखी जाएगी। साथ ही पीएनबी से मिली सीसीटीवी फुटेज को अमृतसर रूरल पुलिस की वेबसाइट और यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है।
बुधवार को एसएसपी जसदीप सिंह अजनाला पुलिस स्टेशन में बैठे रहे। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड दिलबाग सिंह और कई गांवों के युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन शाम तक हाथ कुछ लगा।