- Hindi News
- एक खंभे का केबल बाॅक्स फटने के कारण 12 घंटे बंद रही बिजली
एक खंभे का केबल बाॅक्स फटने के कारण 12 घंटे बंद रही बिजली
मंगलवारदेर रात करीब डेढ़ बजे खंडवाला बिजली घर के बाहर जीटी रोड खंभे में लगा केबल बक्सा फट गया, जिसे बुधवार बाद दोपहर एक बजे ठीक किया गया। इसके चलते छेहर्टा के प्रताप बाजार, करतार नगर, हरकृष्ण नगर, जीटी रोड, भल्ला काॅलोनी इलाके के करीब 15 हजार लोगों को बिना बिजली पानी के रहना पड़ा। सुबह जब घरों में बिजली नहीं आई तो लोगों ने खंडवाला बिजली घर में फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद रिंग मैन सिस्टम के तहत संधू काॅलोनी फीडर के ट्रांसफार्मर से बंद इलाके को जोड़कर बिजली देने की कोशिश की गई, मगर ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ने से उस इलाके की सप्लाई भी बंद हो गई।
करतार नगर निवासी कंवलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील कुमार और जगजीत सिंह र| ने बताया कि बिजली बंद होने से घरों में पानी नहीं आया बच्चों को बिना नहाए-धोए स्कूल भेजना पड़ा। वेस्ट मंडल के एडिशनल एसडीओ अवतार सिंह का कहना है कि केबल बक्सा वेरका स्टोर से लाना पड़ता है। इसे बदलने में 7 से 8 घंटे का समय लग जाते हैं।