पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगल किशोर पोद्दार सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में विलीन

जुगल किशोर पोद्दार सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में विलीन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
23अक्टूबर 1939 को अमृतसर में जन्मे जुगल किशोर पोद्दार का दो फरवरी को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए। वह अपने पीछे अपना परिवार छोड़ गए है। जुगल किशोर पोद्दार ने जोकि फिनिशर से अपना काम की शुरूआत की तथा इस समय उनकी पोद्दार फिनिशर नाम से फर्म चल रही है। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा में लगाया। मारवाड़ी समाज से जुड़ने के साथ साथ मारवाड़ी अस्पताल के ट्रस्टी श्याम खाटू मंडल के सरपरस्त भी रहे। उन्होंने नए यूनिट की फोकल प्वाइंट की स्थापना की। उनके बेटे सुनील पोद्दार, अनिल पोद्दार अजय पोद्दार ने बताया कि समाज के भले के लिए हर काम में वह अग्रणी रहते थे। वे शांत स्वभाव के थे और कर्मचारियों के साथ उनका मेलजोल था। हर किसी को अपना बना लेते थे। उनकी रस्म पगड़ी 13 फरवरी शुक्रवार को श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर चौक फव्वारा में तीन बजे से चार बजे तक होगी।