पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंस्पेक्टर जगबीर सिंह गिरफ्तार

इंस्पेक्टर जगबीर सिंह गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9अक्टूबर 2011 को हुए बहुचर्चित शालीमार जुआ कांड में गेट हकीमां के पूर्व इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को मंगलवार को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जज परमिंदर सिंह राय की अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड ले लिया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने इस कांड में शहर के कई रईसजादों को बचाने की कोशिश की और बरामद हुए करोड़ों रुपए भी इधर-उधर कर दिए। वहीं केवल साढ़े सात लाख रुपए की नकदी ही शो की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यहहै मामला

तत्कालीनपुलिस कमिश्नर आरपी मित्तल को सूचना मिली थी कि शालीमार रिजोर्ट में हाई प्रोफाइल जुआ नाइट चल रही है। इस नाइट में जुआ, शराब और शबाब तीनों का प्रयोग हो रहा है।

विदेशों से 25 हजार रुपए प्रति रात के हिसाब से बार-बालाएं बुलाई गई थीं। 9 अक्टूबर को तत्कालीन एडीसीपी क्राइम बहादुर सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर जगबीर ने पुलिस बल को साथ लेकर रेड की और शहर में रहते कई रईसजादों को हिरासत में ले लिया था। इसके अलावा चर्चा थी कि मौके पर करोड़ों रुपए और बार-बालाएं भी पकड़ी हैं, लेकिन मामला शहर के कई उद्योगपतियों और अफसरों के साथ जुड़ा होने के कारण इसे दबाने की कोशिश की गई और करोड़ों की जगह केवल साढ़े सात लाख रुपए की राशि पकड़ी बताई गई।

इस कांड में पुलिस ने करीब 44 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामला उजागर होने पर पुलिस कमिश्नर रहे मित्तल ने जगबीर सिंह सहित सात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया और डीजीपी के आदेशों पर इसकी जांच शुरू की गई। जांच में इंस्पेक्टर जगबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।