- Hindi News
- \"सोच बदलने वाली होगी नई एजुकेशन पॉलिसी\'
\"सोच बदलने वाली होगी नई एजुकेशन पॉलिसी\'
देशको जल्द ही नई एजुकेशन पॉलिसी मिलने के संकेत एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने डीएवी कॉलेज में भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से आयोजित कांफ्रेंस के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि वह प्रय| कर रही हैं कि नई एजुकेशन पॉलिसी के लिए पूरे राष्ट्र में चर्चा के लिए एक प्लेटफार्म बनाया जाए।
इस प्लेटफार्म पर सभी शिक्षा के लिए अपनी राय चिंताओं को जाहिर कर सकेंगे। जिसके आधार पर वह नई एजुकेशन पॉलिसी का निर्माण करेंगी। उन्होंने बताया कि इस मंच को वह अगले साल जनवरी माह से शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हमें ऐसी शिक्षा प्रणाली का निर्माण करना होगा, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा बढ़े और हमारी सोच में बदलाव हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह है जो हमें रिश्ते निभाना सिखाए।
इस कार्यक्रम में मुकुल कानितकर, प्रो. बीके कुठियाला, डॉ. विनय कपूर मेहरा, लोकल बॉडी मिनिस्टर अनिल जोशी, मेयर बख्शीराम अरोड़ा आदि मौजूद थे।
दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद स्मृति ईरानी जलियांवाला बाग पहुंची, जहां उन्होंने फूल अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। फोटो| संजय वालिया