पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा बाबा बुड्‌ढा साहिब जा रहे 3 युवकों की हादसे में मौत

गुरुद्वारा बाबा बुड्‌ढा साहिब जा रहे 3 युवकों की हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अमृतसर/तरनतारन

गांवगोहलवड़ से बाइक पर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में संक्रांति के मौके पर माथा टेकने जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जबकि मृतक युवक में से एक के पिता का कहना है कि बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।

बशीर सिंह निवासी गांव गोहलवड़ ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा साजन अपने 13 साल के दोस्त शेरा और 21 वर्षीय सोनू के साथ सोमवार रात के समय बाइक पर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। रास्ते में बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेरा ने अमृतसर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, देर रात अस्पताल में सोनू की भी मौत हो गई।

उधर, एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि रात का समय होने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लिया है, या फिर बाइक स्लिप हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि एक महीना पहले भी संक्रांति के दिन ही बाइक पर सवार होकर गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेकने जा रहे चार युवकों को कार सवार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें चारों की मौत हो गई थी।

साजन सिंह

शेरा सिंह

सोनू सिंह

साजन ने मौके पर ही, जबकि शेरा ने अमृतसर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, सोनू की मौत अस्पताल में हुई।