इंस्पेक्टर महाजन का तबादला रुका
इंस्पेक्टरवविंदर महाजन का पटियाला में तबादला किए जाने के निर्देशों को डीजीपी सुमेध सैनी ने रद्द कर दिया है और उन्हें अमृतसर में ही तैनात रहने के लिए कहा है। पिछले हफ्ते ही महाजन का तबादला पटियाला में कर दिया गया था।
फिलहाल वह पुलिस लाइन में ही तैनात हैं और जल्द ही उन्हें शहर में किसी थाने में तैनात किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि महाजन को दोबारा से थाना सिविल लाइन में ही लगाया जा सकता है। महाजन ने एडीसीपी शैली के बेटे को रणजीत एवेन्यू में हुड़दंग मचाने से रोका था। इसी तहत उनको सस्पेंड कर दिया गया था।