पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सीआईए स्टाफ वाले मेरी जेब में जबरन डाल रहे थे स्मैक\'

\"सीआईए स्टाफ वाले मेरी जेब में जबरन डाल रहे थे स्मैक\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> जज ने 30 दिन के अंदर मांगी पूरे मामले की जांच रिपोर्ट

भास्करन्यूज | अमृतसर

सुल्तानविंडरोड निवासी रजिंदर सिंह को चार लोगों ने कोर्ट के बाहर पकड़ कर जबरी उसकी जेब में स्मैक डालने की कोशिश की। लेकिन उक्त युवक ने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा कर लिया और लोगों की मदद से भाग कर कोर्ट के अंदर चला गया।

उक्त युवक के वकील अजय वरमानी उसे सेशन जज के पास ले गए। सेशन जज ने एप्लीकेशन लेकर पुलिस कमिश्नर को जांच संबंधी भेज दी है और एप्लीकेशन की एक कॉपी जज युक्ति गोयल के पास भी भेज दी। इस पर जज युक्ति गोयल ने तुरंत कोर्ट कांप्लेक्स चौकी को बुलाया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों के भाग निकलने के कारण इस मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट 30 दिन के अंदर सौंपने को कहा है।

यहहै मामला

रजिंदरसिंह ने बताया कि उसकी बहन का अपने पति गुरप्रीत सिंह के साथ केस चल रहा है। वह बहन के साथ तारीख पर आया था। तारीख के बाद वह कोर्ट से बाहर निकला और बाइक को स्टार्ट करने लगे। इतने में चार लोग आए और पीछे से पकड़ लिया।

वह एकदम से डर गया और पूछा कि कौन लोग हैं। इस पर चारों ने कहा कि वह सीआईए स्टाफ से और उसकी चेकिंग करने आए हैं। उनमें से एक ने मुठ्ठी बंद कर रखी थी, जो पहले खोल कर दिखाने को कहा। लेकिन चारों लोग उनके साथ जबरदस्ती करने लग पड़े और कहने लगे कि तुमने अपने जीजा गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस कर रखा है। उसका मजा चखाते हैं। तुम्हारी जेब में स्मैक डालकर जेल भेज देंगे।

शोरमचाने पर बचा

इसपर उन्होंने शोर मचाया और लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के सामने सारी बात बताई और इतने में उनका वकील भी वहां पर गया। जिनकी मदद से वह सेशन जज के समक्ष पेश हुए और एप्लीकेशन देकर सारी बात बताई। सेशन जज ने उनका मामला आगे जज युक्ति गोयल के पास भेज कर जांच करवाने के लिए कहा है।