- Hindi News
- रमेश ने राम का किरदार निभाते गुजार दिए 35 साल
रमेश ने राम का किरदार निभाते गुजार दिए 35 साल
रामलीला में सहयोगी कलाकार का हाथ थामे रमेश कुमार सिकंदर।
तेंदुलकर के सन्यास लेने पर लिखा गीत
सिकंदरने इस दौरान धार्मिक गीत लिखे और गाए भी। सचिन तेंदुलकर के सन्यास लेने पर उन्होंने खुद ही गीत लिख कर गाए जो बहुत ज्यादा चर्चित रहा। इसके अलावा दूरदर्शन पर प्रसारित पुट्ठी चपेड़, कॉमेडी सीरियल एक,दो, तीन, कच्चे घर दी कंदां में किरदार निभाया है। पिछले साल राज बब्बर के बहुचर्चित सीरियल महाराजा रणजीत सिंह में शहांची खान का किरदार निभा कर अपनी दमदार अभिनय कला का सबूत पेश किया। अपनी इस सफलता के लिए वह गुरु विजय नंदी, सुखदेव राज पाल तथा मालिकों रवि चोपड़ा तथा राजिंदर चोपड़ा को श्रेय देते हैं। इन्हीं लोगों ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिवराज द्रुपद | अमृतसर
उम्र46 साल, सुडौल शरीर और चेहरे करी चमक किसी को भी प्रभावित करने के लिए काफी। अगर आवाज की बात करें तो वह सम्मोहन से कम नहीं लगती। यही शख्स जब मंच पर भगवान राम के रूप में उतरता है तो आस्था के वशीभूत लोगों के सिर खुद ही झुुक जाते हैं। रमेश कुमार का यह व्यक्तित्व भले ही रामलीला मंच पर मुखर होता है, मगर आम दिनों में भी लोग उन्हें राम जी कह कर पुकारते हैं।
आदर्श नगर निवासी रमेश कुमार जिन्हें लोग आरके सिकंदर के नाम से भी पुकारते हैं, फिल्मों और सीरियल में भी किरदार निभाए हैं, मगर जो ख्याति राम जी से मिली वह कहीं और नहीं। आरके बताते हैं कि सबसे पहले उन्होंने एक नाटक में सिकंदर का किरदार निभाया। यह इतना मकबूल हुआ कि लोग उनको सिकंदर नाम से जानने लगे।
सबसेपहले बने हनुमान
1980में पहली बार सिकंदर ने राम लीला में हनुमान का रोल किया। इसके बाद शारीरिक बनावट के आधार पर लोगों ने राम का रोल करने को कहा। और फिर शुरू हो गया सफर। वह बताते हैं कि रामलीला के मंच पर वह 35 सालों से यह किरदार निभा रहे हैं। पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मुबई और राजस्थान जैसे राज्यों की लीला में राम का किरदार निभाया है।