- Hindi News
- प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराया तो संपत्ति होगी सील
प्राॅपर्टी टैक्स जमा कराया तो संपत्ति होगी सील
निगमकी खराब वित्तीय हालत को सुधारने के लिए वर्ष 2013-14 का प्राॅपर्टी टैक्स भरने वालों के खिलाफ नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने शिकंजा कसने के आदेश दे दिए हैं।
हाउस टैक्स विभाग को उन कमर्शियल अदायरों की सूची बनाने को कहा है जिन्होंने बार बार आग्रह किए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाया। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी भी कह चुके हैं कि वर्ष 2013-14 का प्राॅपर्टी टैक्स माफ नहीं किया जाएगा। 30 सितंबर को बिना जुर्माने के प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवाने की अवधि खत्म होने जा रही है। जिन लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया, सभ्रवाल ने उनसे अपील की है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए वह अगले दो दिनों में अपना टैक्स जमा करवा दें, अन्यथा निगम उनकी प्राॅपर्टी की सीलिंग करने से भी परहेज नहीं करेगा। सभ्रवाल ने कहा कि सरकार जनता को काफी समय दे चुकी है कि वह अपना टैक्स जमा करवा दें, इसके लिए कई बार टैक्स भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाया भी जा चुका है। किंतु लोग अपना टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं। मजबूरी में विभाग को सख्ती करनी पड़ रही है। उन्होंने चेताया कि लोग किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपना टैक्स खुद ही जमा करवा दें। इसके अलावा जो लोग टैक्स भर चुके हैं, उनके दस्तावेजों की भी जांच करवाई जाएगी कि उन्होंने विभाग को जो सूचना देकर टैक्स भरा है, वह सही है या गलत।