- Hindi News
- आतंकी रतनदीप का 12 दिनों का पुलिस रिमांड बढ़ा
आतंकी रतनदीप का 12 दिनों का पुलिस रिमांड बढ़ा
10दिन पहले गोरखपुर के पास से गिरफ्तार किए गए भिंडरांवाला टाइगर फोर्स के आंतकवादी रतनदीप सिंह को रविवार को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने कोर्ट में पेश किया। स्पेशल सेल की ओर से अदालत के समक्ष दलील रखी गई कि वह अभी उक्त आतंकवादी से और पूछताछ करना चाहता है जिसके तहत उसका रिमांड बढ़ाया जाए। इस पर अदालत ने रतनदीप का 12 दिन और पुलिस रिमांड बढ़ा दिया।
वहीं अभी तक की पूछताछ में उक्त आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हंै। जिसके जरिए स्पेशल सेल के अधिकारी देश में चल रही आतंकी गतिविधियों पर नकेल डालने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस आतंकवादी ने 2010 में अमृतसर में भारी मात्रा में आरडीएक्स भेजा थी, जिसे विभिन्न स्थानों पर लगाकर सीरियल ब्लास्ट करने की योजना बनाई गई थी। उक्त आतंकवादी के बारे में यह खुलासा पहले से गिरफ्तार आतंकी चिड़ा भी कर चुका है।