- Hindi News
- कार सवार ने मारी टक्कर मौके पर महिला की मौत
कार सवार ने मारी टक्कर मौके पर महिला की मौत
तेजरफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी और इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान शीला देवी निवासी यूपी के तौर पर हुई है। थाना तरसिक्का पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में यूपी निवासी कुम्मा ने बताया कि वह सड़क के किनारे खड़ा था और उक्त महिला सड़क क्रास कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और महिला को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला उछल कर काफी दूर जाकर गिरी, जबकि टक्कर के बाद कार चालक तुरंत मौके से भाग निकला। वहीं, हादसे में मौके पर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।