पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट का मामला : औलख ने घटनास्थल का लिया जायजा

लूट का मामला : औलख ने घटनास्थल का लिया जायजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालमंडी चौक में आर्टिफिशयल ज्वैलरी लूटने के बाद कैमिस्ट को गोली मारने के मामले में वीरवार को पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने स्वयं मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की और पूरी घटना का जायजा लिया।

इसके बाद कमिश्नर अमनदीप अस्पताल में कैमिस्ट अशोक धवन से भी मिले और उनसे लुटेरों के बारे में जानकारी हासिल की। कमिश्नर ने कहा कि लुटेरों के स्कैच तैयार करवाए जा रहे हैं। कुछ सुराग भी मिले हैं। इलाके में नाकेबंदी कर सभी वाहनों की भी अच्छे से चेकिंग की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।