पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू से टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी में इस सेशन से कोर्स कर पाएंगे स्टूडेंट्स

जीएनडीयू से टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी में इस सेशन से कोर्स कर पाएंगे स्टूडेंट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पंजाबमें बढ़ रहे टूरिज्म के मद्देनजर जीएनडीयू अपने यहां टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी का कोर्स शुरू करने जा रही है। बैचलर स्तर के इस कोर्स को इसी सत्र से लागू किया जाएगा। इसमें युवाओं को होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग, टूरिस्टों को गाइड के लिए तैयार किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ कहते हैं कि पंजाब में दिनोदिन टूरिज्म इंडस्ट्री बढ़ रही है। इसके चलते होटल इंडस्ट्री भी तरक्की कर रही है। उनके मुताबिक आमतौर पर अभी इन जगहों पर दूसरे शहरों और राज्यों के लोग काम कर रहे हैं। इस कोर्स के शुरू हो जाने से हमारे अपना युवा इन सेवाओं के लिए सक्षम हो जाएगा। यूनिवर्सिटी पहले से ही कई रोजगारोन्मुखी कोर्स करवा रही है और यह कोर्स रोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि अमृतसर टूरिज्म में विश्व स्तर पर उभर कर सामने आया है।