पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाला हत्या प्रयास का मामला दर्ज

पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाला हत्या प्रयास का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुअर्जन देव नगर निवासी विशाल ने रविवार शाम को अपनी प|ी सोनिया के मुंह पर तेजाब डाल दिया। शिकायत के बाद थाना सुल्तानविंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक दोनों का विवाह हुए 10 साल हो चुके हैं, और उनमें अक्सर झगड़ा रहता था। रविवार को सोनिया ने कहीं जाने के लिए अपने पति को रिक्शा लाने के लिए कहा था।

जब आरोपी 15-20 मिनट बाद लौटा तो उसके पास तेजाब की बोतल भी थी। दोनों के बीच कहा-सुनी हुई और आरोपी ने मारपीट के बाद अपनी प|ी पर तेजाब डाल दिया, जिसे घायल हालात में गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसएचओ अरुण शर्मा ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।