- Hindi News
- कश्मीरियों को सरकार से ज्यादा पंजाबियों पर भरोसा
कश्मीरियों को सरकार से ज्यादा पंजाबियों पर भरोसा
जेएंडकेमें बाढ़ से हुई तबाही के बाद वहां का कारोबारी तबका नई जिंदगी की तलाश में बाहर निकलने लगा है। ये लोग कारोबार फिर से शुरू करने के सिलसिले में अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में नजर आने लगे हैं। अपनी राज्य सरकार से निराश इन लोगों को केंद्र सरकार से ज्यादा पंजाबियों पर भरोसा है कि ये लोग इस मुश्किल घड़ी में उनका सहारा बनेंगे।
1200करोड़ का बकाया
जावेदकाजी ने बताया कि श्रीनगर के लाल चौक पर उनकी स्टेशनरी की दुकान थी, जिसका करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। आज खाने को कुछ नहीं है। उनका कहना है कि राज्य सरकार तो फेल रही है, लेकिन सेना और पंजाब के लोगों ने जो मदद की है उसे कभी भी भुलाया जा सकता है। अनंतनाग के गर्म कपड़ों के कारोबारी मोहम्मद शफी ने बताया कि उन जैसों का सारा कारोबार अमृतसर और लुधियाना के भरोसे चलता है। सिर्फ इन दो शहरों का ही 1200 करोड़ का बकाया उनके लोगों पर है, बावजूद यहां के लोग उन सबको हौसला दे रहे हैं और आगे माल भी। उनका कहना है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जो मदद है उसे भी कश्मीरी हमेशा याद रखेंगे।
अबसर्दियों का खौफ
मोहम्मदआरिफ का कहना है कि गांवों में ज्यादा तबाही हुई है। उन लोगों का माल वहीं ज्यादा खपता था, मगर अब कहां बेचेंगे। वह कहते हैं कि इससे भी बड़ी चुनौती उन लोगों के लिए सर्दी है, क्योंकि इससे बचने के सारे साधन खत्म हो गए हैं। ऐसे में गर्म कपड़े और रहने के लिए छत को लेकर हरेक कश्मीरी चिंतित है।
राजा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अमृतपाल सिंह उर्फ राजा साहब का कहना है कि जेएंडके के साथ पंजाब भी प्रभावित हुआ है। क्योंकि यहां का सारा कारोबार वहीं पर टिका हुआ है। चूंकि यह लोग उनके लोगों के पुराने कस्टमर हैं और बकाया भी काफी है। पंजाब के लोगों को करोड़ों फंसने के बाद भी आगे माल देना ही पड़ेगा, क्योंकि यह व्यापार के साथ-साथ इंसानियत का भी तकाजा है।
राजा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अमृतपाल सिंह का कहना है कि ये लोग उनके पुराने कस्टमर हैं और बकाया भी काफी है। करोड़ों फंसने के बाद भी आगे माल देना ही पड़ेगा, क्योंकि यह व्यापार के साथ-साथ इंसानियत का भी तकाजा है।